Breaking news
Advertisement
क्राइमदेशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

संसद के मानसून सत्र से पहले मोदी सरकार ने की सर्वदलीय बैठक, 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा सत्र

नई दिल्लीः संसद के मानसून सत्र के मद्देनज़र सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है।सर्वदलीय बैठक में केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, शिरोमणि अकाली दल से हरसिमरत कौर, बीजेपी के अर्जुन राम मेघवाल, कांग्रेस से गौरव गगोई, AIADMK से थंबी दुरई पहुंचे हैं।

वहीं, एनसीपी-एसपी से सुप्रिया सुले, शिवसेना से श्रीकांत शिंदे, DMK से टीआर बालू, आरजेडी से प्रेमचंद्र गुप्ता, जेडीयू से संजय झा, समाजवादी पार्टी से प्रोफेसर राम गोपाल यादव, कांग्रेस से प्रमोद तिवारी और के. सुरेश बैठक में पहुंचे हैं। इसके अलावा सर्वदलीय बैठक में चंद्रशेखर आजाद, अनुप्रिया पटेल, रामदास आठवले, तिरुचि शिवा सहित कई नेता पहुंचे हैं।

संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है, जो 21 अगस्त तक चलेगा। उससे पहले सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस मानसून सत्र में कुल 21 बैठकें होंगी। हालांकि, 12 अगस्त से 18 अगस्त के बीच स्वतंत्रता दिवस समारोहों के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी। इस सत्र में सरकार 7 लंबित विधेयकों पर विचार-विमर्श करेगी और 8 नए विधेयक पेश करने की तैयारी में है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close