मध्य पूर्व में छाए युध्द के बादल, इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने एक साथ 8 देशों में दागी मिसाइल
Iran Israel US war: मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान के खिलाफ एक बड़ा सैन्य अभियान शुरू कर दिया है। जिसके बाद अब ईरान ने एक साथ 8 देशों में हमला किया है साथ ही अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं। ईरान ने मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिका के सैन्य अड्डों पर मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमला किया है। धमाकों की गूंज से पूरा शहर दहल उठा है।
इस हमले की जानकारी देते हुए इजराइल डिफेंस फोर्सेज़ ने ट्वीट किया, “कुछ देर पहले, IDF ने ईरान से इज़राइल की ओर लॉन्च की गई मिसाइलों की पहचान की। डिफेंसिव सिस्टम खतरे को रोकने के लिए काम कर रहे हैं। पिछले कुछ मिनटों में, होम फ्रंट कमांड ने संबंधित इलाकों में सीधे मोबाइल फोन पर सावधानी के लिए निर्देश भेजे हैं।”
बता दें कि इससे पहले इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला किया है। भारतीय समय के मुताबिक शनिवार सुबह तेहरान समेत कई शहरों में धमाके सुने गए हैं और हवाई हमलों के सायरन बज रहे थे। वहीं इराक में अमेरिकी सैन्य बेस पर ईरान ने ताबड़तोड़ हमला किया। जिससे कुवैत ने तत्काल अपना एयरबेस बंद कर दिया है।
Iran Israel US war: इस बढ़ते सैन्य टकराव के बीच सबसे बड़ी चिंता खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों को लेकर है। वहीं दूसरी ओर इजरायल ने अपने शहर में अलर्ट सायरन बजा रहा है और लोगों से दूर सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी है।



