मार्च में आई छुट्टियों की भरमार, कुल इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, नहीं होगा कोई भी काम, देखें लिस्ट
बता दें कि, इस बार मार्च में 5 रविवार पड़ रहे हैं। यानी की 1,8, 15, 22, 29 मार्च को बैंक नियमित रूप से बंद रहेंगे। इसके अलावा2 मार्च सोमवार को होलिका दहन के दिन केवल लखनऊ और कानपुर के बैंकों में छुट्टी रहेगी, जबकि बाकी पूरे देश में बैंक खुले रहेंगे। 3 मार्च मंगलवार को होली के मौके पर कई राज्यों बैंक बंद रहेंगे। वहीं 4 मार्च बुधवार को भी कई जगह होली का त्योहार होने के कारण देश के ज्यादातर शहरों जैसे अहमदाबाद, चंडीगढ़, रांची और लखनऊ में बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे।
Bank Holiday March 2026: वहीं 8 मार्च रविवार को देशभर में बैंक बंद रहेंगे और 14 मार्च को दूसरा शनिवरा और 15 मार्च को फिर रविवार की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 20 मार्च शुक्रवार को ईद-उल फितर पड़ने से कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। वहीं 22 मार्च रविवार और 26 मार्च गुरुवार को रामनवमी की वजह से बैंक बंद रहेंगे, जबकि, 28 को दूसरा शनिवार 29 मार्च को रविवार और 31 मार्च को महावीर जयंती के कारण कई जगह बंद रहेगें।



