Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजधानी में होली की धूम, 200 से ज्यादा होंगे होली सेलिब्रेशन इवेंट, 20 से ज्यादा बिकी होलिका प्रतिमाएं

रायपुर। Raipur Holi: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज धूमधाम से होलिका दहन किया जाएगा। शहर के सैकड़ों स्थानों पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका जलाई जाएगी। इस बार शहर में खास उत्साह देखा जा रहा है। रायपुर के कालीबाड़ी चौक पर इस बार होलिका दहन के दौरान फिल्म मुंज्या की थीम पर विशेष सजावट की गई है। यहां आकर्षक झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

बता दें कि, बाजार में इस बार 20 से अधिक विशेष होलिका प्रतिमाएं बिकी हैं। कारीगरों ने पारंपरिक के साथ-साथ थीम आधारित प्रतिमाएं भी तैयार की हैं, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया। रायपुर में 200 से अधिक होली सेलिब्रेशन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 3 और 4 मार्च को सबसे ज्यादा इवेंट होंगे। शहर के होटल, पैलेस, हॉल और रिसॉर्ट पहले से बुक हो चुके हैं।

पुलिस की रहेगी पैनी नजर

Raipur Holi: त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क है। सभी क्लब, होटल और पब संचालकों की बैठक लेकर उन्हें दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। आयोजनों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। होली के इस पर्व पर शहर में उत्साह, रंग और सुरक्षा तीनों का खास ध्यान रखा जा रहा है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close