छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
नागपुर दौरे से लौटे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा,नेशनल हाइवे -30 फोरलेन को मिली मंजूरी

प्रविंस मनहर/रायपुर – नागपुर दौरे से लौटने के बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे-30 के धवईपानी से सिमगा सेक्शन पर फोर लेन की घोषणा पहले नहीं हुई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिमगा से रायपुर और धवईपानी से जबलपुर तक फोर लेन के आदेश पहले ही जारी हो चुके हैं,लेकिन बीच का हिस्सा लंबित था। इसी संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की गई। डिप्टी सीएम के अनुसार, आग्रह पर केंद्रीय मंत्री ने धवईपानी से सिमगा सेक्शन को भी तत्काल मंजूरी दे दी। विजय शर्मा ने इसके लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री का आभार जताया और कहा कि इससे क्षेत्रीय विकास और यातायात सुगमता को बड़ी राहत मिलेगी।
Advertisement



