Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

दीपक बैज का बड़ा बयान, कहा-‘BJP और सरकार ने हमारी फसलों की कीमत खैरात में दी’ शिक्षक भर्ती पर भी कही ये बात

रायपुर। Deepak Baij ON BJP: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी के द्वारा सोशल मीडिया में जारी किए गए पोस्टर वार को लेकर दीपक बैज ने बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, बीजेपी ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी किया, जिसमें कांग्रेस नेता और परिजनों के धान का पैसा का हिसाब था। इससे ज्यादा स्तरहीन बयान और क्या हो सकता है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, अगर हम किसान हैं, धान तो बेचेंगे और भुगतान भी होगा। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि,यह हमारी मेहनत की कमाई है लेकिन, बीजेपी और सरकार हमारी फसलों की कीमत खैरात में दी है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि, बीजेपी में किसान नहीं? क्या बीजेपी नेताओं ने धान नहीं बेचा? बीजेपी जारी करे, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और नेताओं ने कितना धान बेचा?

शिक्षक भर्ती को लेकर साधा निशाना

उन्होंने शिक्षक भर्ती को लेकर भी बीजेपी पर साधा निशाना। कहा कि, प्रदेश में 57 हजार शिक्षक के पद खाली हैं लेकिन भर्ती सिर्फ 5000 पदों में हो रही है। जिसे लेकर कांग्रेस मांग करती है कि, पूरे के पूरे 57 हजार पदों पर भर्ती होना चाहिए। यह 5 हजार भर्ती करके सरकार युवाओं के साथ छल कर रही है। उन्होंने कहा कि, डीएड अभ्यर्थी को भर्ती करेगी या नहीं? यह भी स्पष्ट करेंगे।

राज्यसभा उम्मीदवार पर की चर्चा

Deepak Baij ON BJP: राज्यसभा चुनाव को लेकर अमरजीत भगत ने कहा कि, राज्यसभा उम्मीदवार तय करते समय क्षेत्रीय समीकरणों का ध्यान रखा जाना चाहिए। वहीं दीपक बैज ने कहा कि, उम्मीदवार चयन का अंतिम फैसला आलाकमान का होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि, पार्टी नेतृत्व सोच-समझकर निर्णय लेगा। कांग्रेस नेताओं ने अपनी-अपनी भावनाएं और सुझाव आलाकमान तक पहुंचा दिए हैं, अब सभी की नजरें अंतिम निर्णय पर टिकी हैं।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close