Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़देश-विदेशपॉलिटिक्स

प्रदेश को दिवालिया कर देगी कांग्रेस सरकार: पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह

कांकेर : मंडावी के नामांकन प्रकिया के दौरान रमन सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा. रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, ‘भूपेश बघेल के नरवा, गरवा, घुरवा और बारी के लिए पैसा कहां है’.

उन्होंने कहा कि, ‘प्रदेश की भूपेश सरकार ने 2 माह में ही प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया है. प्रदेश पर 2 महीने में ही 12 हजार करोड़ का कर्ज लद गया है, जबकि 15 साल में हमारी सरकार ने 28 हजार का करोड़ का कर्ज लिया था’.

उन्होंने ये भी कहा कि, ‘ये सरकार तो 4 माह में ही 15 साल के बराबर कर्ज लेकर प्रदेश को दिवालिया कर देगी. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के लिए तरह-तरह की योजनाएं लागू की थीं, जिसे भूपेश सरकार ने बंद कर जनता के साथ अन्याय किया है’. इस दौरान उन्होंने जनता से कांकेर लोकसभा प्रत्याशी मोहन मंडावी को जीत दिलाकर पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार फिर से बनाने की अपील की.

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close