क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा
कवर्धा में ट्रेलर और कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत,चालक की मौके पर दर्दनाक मौत

प्रविंस मनहर/रायपुर – कवर्धा जिले में रायपुर–जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बीती रात दशरंगपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम अगरी के पास ट्रेलर और कंटेनर के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, ट्रेलर रायपुर की ओर से आ रहा था,जबकि कंटेनर मध्यप्रदेश की ओर से रायपुर की दिशा में जा रहा था। आमने-सामने की इस भीषण भिड़ंत में ट्रेलर का चालक वाहन में ही बुरी तरह फंस गया। बताया जा रहा है कि चालक कई घंटों तक ट्रेलर के केबिन में फंसा रहा और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को बाहर निकाला।
Advertisement




