Breaking news
Advertisement
क्राइमदेशदेश-विदेशबड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ट्यूशन से लौट रही बच्ची को दबोचा: दरिंदगी के बाद छठी क्लास की छात्रा को मार डाला

गला दबाकर हत्या की आशंका, बंद मकान के सामने फेंका गया शव; गांव में दहशत का माहौल

नासरीगंज (रोहतास) : नासरीगंज थाना क्षेत्र के तरांव गांव में गुरुवार की रात जो हुआ, उसने सबको झकझोर कर रख दिया है। ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही छठी क्लास की 12 साल की मासूम छात्रा के साथ पहले दरिंदगी की गई और फिर उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया।

घर से 300 मीटर दूर मिली लहूलुहान लाश

यह दिल दहलाने वाली घटना रात करीब आठ बजे हुई। बताया गया कि बच्ची ट्यूशन पढ़कर निकली थी और पास के ही दूसरे ट्यूशन से अपने छोटे भाई को लेने जा रही थी। तभी रास्ते में हैवानों ने उसे दबोच लिया। बच्ची का शव उसके घर से महज़ 300 मीटर दूर, गाँव के ही एक बंद पड़े मकान के सामने झाड़ियों के पास मिला।

ग्रामीणों ने जब बच्ची को ज़ख्मी हालत में देखा तो तुरंत एक प्राइवेट क्लिनिक ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया।

कपड़े फटे थे, गले पर मिले गहरे निशान
मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची के कपड़े फटे हुए थे और उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। थोड़ी दूर पर उसका स्कूल बैग, किताबें और चप्पल बिखरी पड़ी थी।

सूचना मिलते ही एसपी रौशन कुमार, एएसपी और फोरेंसिक टीम पुलिस बल के साथ फौरन गाँव पहुँचे। एसपी ने बताया कि बच्ची के गले पर निशान मिले हैं, जिससे साफ लगता है कि गला दबाकर हत्या की गई है। हालांकि पूरी बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी।

परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का केस दर्ज कराया है। एसपी ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस ने घटनास्थल से अहम सबूत जैसे कपड़े, फिंगरप्रिंट और नाखून के सैंपल जुटाए हैं। एसपी ने बताया कि डीएसपी की अगुआई में एसआईटी (SIT) टीम बनाई गई है, जो शरारती तत्वों, पहले से छेड़खानी करने वालों और हाल ही में गाँव में आए मज़दूरों की लिस्ट बनाकर जांच कर रही है।

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close