Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 7 सटोरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो के दुबई से जुड़े तार

रायपुर। Online Betting Busted:  राजधानी में कमीश्नर प्रणाली लागू होने के बाद से लगातार ऑनलाइन सट्टेबाजी का पर्दाफाश हो रहा है। ऐसे में एक बार फिरऑनलाइन सट्टेबाजों के बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि, पुलिस ने इस कार्रवाई में 7 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से 2 की रायपुर से और 5 की गोवा से गिरफ्तारी हुई है। जिनके कब्जे से 60 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइज बरामद किए गए हैं। इस दौरान पुलिस ने करीब 42 लाख रुपये के ट्रांजेक्शन का खुलासा किया है।

Online Betting Busted:  वहीं मामले में 430 म्यूल (फर्जी/किराए के) बैंक अकाउंट्स का इस्तेमाल सामने आया है साथ ही इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन होने की भी जानकारी मिली है। बताया गया कि, दो आरोपियों का दुबई से कनेक्शन भी मिला। जिससे की मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस इस पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) को सूचित करेगी। जांच जारी है। कहा जा रहा है कि, मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close