Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

युवा कांग्रेस नेता के घर के बाहर खड़ी कारों में बदमाशों ने लगाई आग, आज थाने का करेंगे घेराव, देखें वीडियो

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: शनिवार मध्य रात्रि 1 बजे राजधानी रायपुर उस वक्त हड़कंप मच गया जब युवक कांग्रेस नेता विनोद कश्यप के घर के बाहर खड़ी दो कारों में अज्ञात उपद्रवियों ने आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने आग की लपटें उठती देख तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।

वहीं घटना को लेकर राजनीतिक हलकों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने इसे कानून-व्यवस्था की गंभीर चूक बताते हुए पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि राजधानी में अगर जनप्रतिनिधियों के घर के बाहर वाहन सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या हाल होगा। दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने DD Nagar Police Station पहुंचने का आह्वान किया है।

Raipur News: बता दें कि, आज दोपहर 12 बजे महादेव घाट रोड स्थित थाने में प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close