Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

पिस्टल लेकर धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार,अवैध वसूली के शिकायत करने पर जान से मारने की दी थीं धमकी

प्रविंस मनहर/रायपुर – राजधानी रायपुर में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना उरला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद आमीर उर्फ बद्री को पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 1 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि बीरगांव दुर्गानगर क्षेत्र में एक निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स के पास एक युवक अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना उरला की टीम मौके पर पहुंची और मुखबिर के बताए हुलिये के आधार पर संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ा। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद आमीर दुर्गानगर बीरगांव निवासी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना उरला में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पहले से मारपीट, लूट और हत्या के प्रयास जैसे दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close