पश्चिम बंगाल में फाइनल वोटरलिस्ट वोटर लिस्ट जारी, मतदाता सूची से काटे गए 5.46 लाख वोटर्स के नाम
पश्चिम बंगाल। West Bengal SIR Voter List: आगामी दिनों पश्चिम बंगाल में चुनाव होने हैं। जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। वहीं इस बीच चुनाव आयोग ने SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है। राज्य में कुल 70,459,284 वोटर हैं। लिस्ट से 546,053 वोटर हटा दिए गए हैं।
बता दें कि, मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि, फॉर्म 7 के जरिए 5.46 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए। वहीं, फॉर्म-6 और फॉर्म 6-ए के जरिये 1.82 लाख से ज्यादा नए मतदाताओं को सूची में जोड़ा गया। इन मतदाताओं के नाम हटाने की वजह मृत्यु, प्रवास और नाम दोहराना बताया गया।
West Bengal SIR Voter List: चुनाव आयोग ने पिछले साल 24 जून को पूरे देश के लिए एसआईआर (SIR) की घोषणा की थी और अब तक पश्चिम बंगाल सहित 13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हालांकि राज्य में चुनाव से पहले यह प्रक्रिया एक राजनीतिक विवाद का मुद्दा बन गई है।
The Election Commission of India today released the voter lists for West Bengal following the Special Intensive Revision (SIR)
As of February 28, 2026, there are a total of 70,459,284 voters in the state. 546,053 voters have been deleted from the list (Form 7) pic.twitter.com/KZ81fWZds0
— ANI (@ANI) February 28, 2026
सौजन्य ANI




