Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

‘धीरे-धीरे आपराधिक पार्टी बनते जा रही BJP’ दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना, इन मुद्दों को लेकर भी कसा तंज

रायपुर। Deepak Baij On BJP: साय सरकार द्वारा धान खरीदी की अंतर राशि दिए जाने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने साय सरकार पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने राज्यसभा चुनाव, शिक्षक भर्ती, शराब घोटाला और कानून व्यवस्था जैसे कई मुद्दों पर भी बयान दिया है।

धान खरीदी और अंतर राशि पर बयान

दीपक बैज ने कहा कि, साय सरकार किसानों की धान खरीदी की अंतर राशि जारी कर रही है, जो समर्थन मूल्य और 3100 रुपये के बीच का अंतर है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में केंद्र सरकार ने समर्थन मूल्य दो बार बढ़ाया है। ऐसे में 3100 रुपये के साथ 186 रुपये जोड़कर कुल 3286 रुपये प्रति क्विंटल किसानों को मिलना चाहिए। केंद्र द्वारा बढ़ाए गए अतिरिक्त समर्थन मूल्य को जोड़ते हुए किसानों के खातों में पूरी राशि जारी की जानी चाहिए।

राज्यसभा चुनाव पर प्रतिक्रिया

राज्यसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि, पार्टी नामों पर विचार कर रही है और समय से पहले प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। स्थानीय नेताओं को राज्यसभा भेजने की मांग हाईकमान तक पहुंचा दी गई है।

5 हजार शिक्षक भर्ती पर सवाल

सरकार द्वारा 5 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा पर बैज ने कहा कि, प्रदेश में 57 से 60 हजार पद खाली हैं। पूर्व शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने 35 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी, उसका क्या हुआ? उन्होंने आरोप लगाया कि, सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही है और मांग करने वालों को जेल भेजा जा रहा है। डीएड अभ्यर्थियों को दो बार जेल भेज दिया गया। इस सरकार ने युवाओं को पूरी तरह से बेरोजगार कर दिया गया है।

शराब घोटाले और केजरीवाल पर बयान

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर बैज ने कहा कि देर-सबेर छत्तीसगढ़ में भी ऐसा ही फैसला आएगा। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनी हुई सरकारों को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। अरविंद केजरीवाल को न्यायालय ने क्लीन चिट दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, उम्मीद है की इस तरह के फैसले छत्तीसगढ़ में भी आएगा।

कानून व्यवस्था और कमिश्नरेट सिस्टम

Deepak Baij On BJP: यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विंड कश्यप की कार में आगजनी की घटना पर उन्होंने कहा कि, बड़े-बड़े दावे किए गए थे कि, कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने अपराध रुक जाएगा। चाकूबाजी और लूट की घटनाएं रोज सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि, देश के कई राज्यों में फेल हो चुके सिस्टम को यहां लागू किया गया है। कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है हर अपराध में क्यों  बीजेपी नेता शामिल है। बीजेपी धीरे-धीरे अपराधिक पार्टी बनते जा रही है

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close