Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़रायपुर

कवर्धा सड़क हादसे में 5 की मौत, सीएम साय ने जताया शोक, जिला प्रशासन को दिए निर्देश

 

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4 अन्य घायल हैं। यह हादसा आज सुबह कुकदूर थाना क्षेत्र के अगरपानी चाटा इलाके में हुआ, जब मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा एक बोर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे के बाद 8 लोग वाहन के नीचे दबे हुए थे, जिन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। मृतकों के शव भी घटनास्थल से बरामद कर लिए गए हैं।

मुख्यमंत्री साय ने जताया दुख

इस हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “कवर्धा जिले के आगरपानी के पास हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोगों के दु:खद निधन और चार अन्य के घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।”

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि घायलों के इलाज और आवश्यक मदद के निर्देश जिला प्रशासन को दिए गए हैं। हादसे की जांच जारी है, और वाहन के अनियंत्रित होने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी और संकरी सड़कों पर भारी वाहनों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रहा है।

 

कवर्धा हादसे में अब तक 5 की मौत, CM साय ने जताया दुःख

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close