छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही शुरू, भूपेश बघेल ने उठाया प्रदेश कस्टोडियल डेथ का मुद्दा
रायपुर। CG Assembly Budget Session Day 4: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। ऐसे में आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश कस्टोडियल डेथ का मुद्दा उठाया। उन्होंने गृहमंत्री से पूछा कि, जनवरी 2025 से जनवरी 2026 के बीच केंद्रीय और जिला जेलों में कितनी मौतें हुईं और क्या इन मामलों में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप न्यायिक जांच कराई गई।
इसके साथ ही उन्होंने सवाल करते हुए पूछा की,जेलों में क्षमता से अधिक कैदी होने के क्या कारण हैं? बीते एक साल में पकड़े गए अंतर्राज्यीय ड्रग तस्करों की सूची क्या है? मृतकों के नामों की जानकारी क्यों उपलब्ध नहीं कराई गई? हत्या, लूट और फिरौती की घटनाओं में 35% वृद्धि पर सरकार का क्या जवाब है? जेलों में 150% से अधिक कैदी होने की स्थिति पर क्या कार्रवाई की जा रही है?
CG Assembly Budget Session Day 4: भूपेश बघेल के सवालों का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी दी कि,जनवरी 2025 से जनवरी 2026 तक 66 बंदियों की मौत हुई और 18 प्रकरणों में मजिस्ट्रेट जांच की कार्रवाई पूर्ण हो चुकी है। इसके साथ ही 48 प्रकरणों में मजिस्ट्रेट जांच की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा सदस्यीय जाँच कराने की मांग करते हुए गृह मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने बहिर्गम किया।




