Breaking news
Advertisement
Uncategorized

मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे से सियासी हलचल तेज

Political stir intensifies due to Chief Minister's Delhi visit

रायपुर रिपोर्टर:- सुधीर वर्मा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना हो रहे हैं। उनके इस दौरे को राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, सीएम साय भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। साथ ही अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की संभावनाएं हैं।

दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के बीजेपी सांसदों के साथ बैठक भी कर सकते हैं। इसके अलावा, दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में सांसदों के साथ रात्रि भोज का कार्यक्रम संभावित है। माना जा रहा है कि इस रात्रि भोज के बहाने सियासी रणनीति और आगामी फैसलों पर चर्चा हो सकती है।

सीएम साय के दिल्ली दौरे को लेकर सियासी गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। खासकर राज्य में संभावित कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। लंबे समय से कई विधायक मंत्रिमंडल में शामिल होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ऐसे में दिल्ली में हाईकमान के साथ बातचीत के बाद कैबिनेट विस्तार पर कोई बड़ा फैसला आ सकता है।

इसके अलावा, उपराष्ट्रपति पद को लेकर भी दिल्ली में चल रही चर्चाओं के बीच सीएम साय की मौजूदगी को अहम माना जा रहा है। हालांकि, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल औपचारिक नहीं बल्कि कई राजनीतिक संकेत देने वाला हो सकता है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close