आज प्रश्नकाल से होगी बजट सत्र की शुरुआत, मंत्री रामविचार नेताम, ओपी चौधरी, राजेश अग्रवाल देंगे विभागों के प्रश्नों का जवाब
रायपुर। CG Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। प्रश्नकाल से कार्यवाही की शुरुआत होगी। इस दौरान मंत्री रामविचार नेताम, ओपी चौधरी, राजेश अग्रवाल अपने विभागों के प्रश्नों का जवाब देंगे। साथ ही राज्य विद्युत नियामक आयोग, मनरेगा और गौसेवा आयोग की वार्षिक रिपोर्ट सदन में पेश होगी।
वहीं आज ध्यानाकर्षण में राष्ट्रीय राजमार्ग 149 B बायपास जमीन मुआवजा मामला गूंजेगा। इसके अलावा रामचंद्रपुर के पीएमश्री आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय को परीक्षा केंद्र से वंचित करने का मुद्दा उठेगा।याचिकाओं और समितियों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करेंगे।
बता दें कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 15 दिसंबर 2025 के प्रश्नोत्तरी के उत्तर को लेकर विशेष वक्तव्य देंगे। वित्तीय वर्ष 2026–27 के आय-व्यय पर सामान्य चर्चा जारी रहेगी।
CG Budget Session 2026: भिलाई सेक्टर-9 अस्पताल को मल्टी स्पेशलिटी बनाने का अशासकीय संकल्प लाया जाएगा। आदिवासी छात्रावासों के सुदृढ़ीकरण के लिए केंद्र से विशेष सहायता की मांग को लेकर भी अशासकीय संकल्प लाया जाएगा।




