Breaking news
Advertisement
big breakingक्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

स्पा कराने की जिद्द मे चला दी गोली,स्पा बंद होने के बाद पहुंचें थे दो युवक,देखिए क्यों कैसे हुआ कारनामा

रायपुर – राजधानी रायपुर के स्पा सेंटर में गोली चल गई। दो युवक स्पा बंद होने के बाद जबरन घुस आये और स्पा कराने की जिद्द करने लगे। स्पा संचालिका द्वारा जब मना किया गया तो आरोपियों में एक ने पिस्टल से गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। स्पा संचालक की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, घटना 25 फरवरी की है। रात 10 बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कटोरा तालाब क्षेत्र में स्थित एक ब्यूटी एंड स्पा की है। रात में स्पा बंद होने के बाद सुनील कुमार पाण्डेय, अंगद सिंह पहुंचे और स्पा कराने की जिद्द करने लगे। स्पा सेंटर की संचालिका ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने बहस करते हुये स्पा सेंटर में पिस्टल से फायरिंग कर दी। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। स्पा सेंटर की संचालिका ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को आज दोपहर दो बजे की। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कार्रवाई शुरू की।संचालिका की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान की और पिस्टल के साथ आरोपियों को पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से एक नग पिस्टल और एक नग एयर गन जब्त की गई।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close