‘RSS को बताया अंग्रेजों का चाटुकार’, फिल्म शतक को टैक्स फ्री किए जाने पर बोले भूपेश बघेल

रायपुर। Bhupesh Baghel On Shatak Movie: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री करने का निर्णय लिया है। वहीं इस अब पूर्व सीएम भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया सामने आई है। जिसमें उन्होंने RSS को अंग्रेजों का चाटुकार बताया है।
उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि, आरएसएस का देश की आजादी में कोई योगदान नहीं रहा। उनका आरोप है कि इतिहास में संघ की भूमिका अंग्रेजों के सहयोगी और सलाहकार के रूप में रही है। भूपेश बघेल ने कहा कि, महात्मा गांधी की हत्या संघ के स्वयंसेवक नाथूराम गोडसे ने की थी। उन्होंने कहा कि, फिल्म देखने वाले जरूर देखें की आजादी में इनकी क्या भूमिका रही है।
Bhupesh Baghel On Shatak Movie: उन्होंने आरोप लगाया कि ‘डिवाइड एंड रूल’ की नीति आज भी जारी है और भाजपा तथा आरएसएस राष्ट्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं।प्रधानमंत्री के इजरायल दौरे पर टिप्पणी करते हुए बघेल ने कहा कि, ऐप्सटीन फाइल और अडानी के USA केस के चलते ये बार बार इजरायल जा रहे हैं। फिलहाल इन बयानों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है और भाजपा की ओर से प्रतिक्रिया आना बाकी है।
वर्ष 1925 में RSS का गठन हुआ और 1925 से लेकर 1947 तक पूरे 22 सालों तक देश की आजादी में इनकी कोई भूमिका नहीं रही बल्कि ये अंग्रेजों के सलाहकार, सहयोगी, चाटुकारों के रूप में इनका इतिहास रहा है.
गांधी जी की हत्या उन्हीं के स्वयंसेवक रहे गोडसे ने की है, उनके दामन में खून के जो छीटें… pic.twitter.com/K8GQPxz8Mo
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 27, 2026




