रायपुर पुलिस एक्शन मूड पर,NDPS के तहत हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया और संजू गिरफ्तार

रायपुर – रायपुर में कमिश्नर रूल लागू होने के बाद पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान को और तेज कर दिया है। राजधानी पुलिस लगातार NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गांजा,सुखा नशा और अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया और उसके भाई संजू को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक,दोनों भाई लगातार ठिकाना बदलकर गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। 23 फरवरी को कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में लगभग 7 किलो गांजा बरामद किया गया था। मामले में दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी एक घर में गांजे की पैकेजिंग कर उसकी बिक्री करते थे। पूछताछ के दौरान उन्होंने हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया और संजू का नाम उजागर किया।




