सूखे नशे पर पुलिस का शिकंजा, हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया और उसका भाई संजू गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा और मादक पदार्थ जब्त
रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में कमिश्नर रूल लागू होने के बाद पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती दिख रही है। एनडीपीएस एक्ट के तहत गांजा, सूखा नशा और अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया और उसके भाई संजू को गिरफ्तार किया है।
7 किलो गांजा बरामद
बता दें कि, दोनों पर पहले से दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं और वे लगातार ठिकाना बदलकर अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। वहीं बीते 23 फरवरी को कोतवाली थाना रायपुर क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 7 किलो गांजा जब्त किया था। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जो एक मकान में गांजा पैकेजिंग कर उसकी बिक्री करते थे।
Raipur News:वहीं पूछताछ के दौरान हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया और संजू का नाम सामने आया। इसके बाद दोनों फरार हो गए थे, लेकिन लगातार तलाश के बाद रायपुर पुलिस ने उन्हें पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।




