Pitru Paksha 2025: 7 या 8 सितंबर कब से हो रही है पितृपक्ष की शुरूआत, जानें क्या है इसकी सही तिथि और महत्व
नई दिल्ली। Pitru Paksha 2025: हिंदू धर्म में हर महीने और हर साल कई तरह के तीज, त्योहार, व्रत, एकादशी और अमावस्या आती है। जिसका अपना अलग महत्व होता है। वहीं इनमें से ही एक पितृपक्ष है। जो पूर्वजों को समर्पित है। इस दौरान श्राद्ध तर्पण और पिंडदान करने का महत्व है। पितरों की पूजा के लिए हिंदू धर्म में पितृपक्ष का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है। इस समय पूजा और दान करने से पितृ संतुष्ट होते हैं। उनके आशीर्वाद से व्यक्ति के कुल की उन्नति होती है। तो चलिए जानते है इस साल पितृ पक्ष कब से शुरू हो रहा है।
कब से होगा पितृपक्ष शुरू
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल पितृपक्ष की शुरुआत भाद्रपद महीने की पूर्णिमा तिथि 07 सितंबर को देर रात 01 बजकर 41 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 07 सितंबर को ही रात 11 बजकर 38 मिनट पर होगा। ऐसे में पितृ पक्ष की शुरुआत 07 सितंबर 2025 से होगाी जिसका समापन 21 सितंबर 2025 को होगा।
पितृपक्ष का महत्व
Pitru Paksha 2025: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का बहुत ही खास महत्व है। इस समय श्राद्ध करने से पितरों को मोक्ष मिलता है और वे खुश होकर अपने वंशजों को आशीर्वाद देते हैं। इस समय दान-पुण्य करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है साथ ही पितरों से जुड़े अनुष्ठान करने से कुंडली से पितृ दोष समाप्त होता है।




