छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों के लिए आज जारी होगी अधिसूचना, इस दिन होंगे मतदान
रायपुर। Rajya Sabha Election 2026: चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव के लिए 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इन सीटों में छत्तीसगढ़ की दो सीटें भी शामिल है। जिसके लिए आज अधिसूचना जारी की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 16 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मार्च तय की गई है। 6 मार्च को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी, जबकि 9 मार्च तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। दोनों सीटें 9 अप्रैल 2026 को रिक्त होंगी। इन सीटों पर वर्तमान में K. T. S. तुलसी और फूलो देवी नेताम सदस्य हैं, जिनका कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है।
Rajya Sabha Election 2026: चुनाव में राज्य के कुल 90 विधायक मतदान करेंगे। विधानसभा की वर्तमान स्थिति में भाजपा के 54, कांग्रेस के 35 और गोंगपा का 1 विधायक है। मतदान गोपनीय मतपत्र के माध्यम से कराया जाएगा।
यह भी देखें




