Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर

राजधानी के इस बड़े हॉस्पिटल में मरीज के परिजनों से अवैध वसूली, 3 लाख कैश लेने के बाद आयुष्मान कार्ड से भी निकाले पैसे

रायपुर। Raipur Mittal Hospital: राजधानी रायपुर के मित्तल हॉस्पिटल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां मरीज के परिजनों से अवैध वसूली की गई। बताया गया कि, आयुष्मान कार्ड से करीब 3 लाख रूपए निकाल लिए गए और इतनी ही राशि 3 लाख रुपये परिजनों से ले लिया। कैश लेने के बाद परिजनों को बिल भी नहीं दिया गया।

वहीं इस मामले में सीएमओ से शिकायत के बाद सीएमओ कार्यालय ने संचालक स्वास्थ्य सेवाएं को पत्र लिखकर 3 महीने के लिए मित्तल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइन्स आयुष्मान योजना से निलंबित करने की अनुशंसा की है।
बताया गया कि, इस पूरे मामले में जब अस्पताल संचालक डॉ. आशीष मित्तल से संपर्क कर उनसे बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

Raipur Mittal Hospital:  बता दें कि, शिकायतकर्ता ने ये हॉस्पिटल पर ये भी आरोप लगाए हैं कि, शिकायत वापस लेने के लिए उन्हें 60 हजार रूपए रिश्वत की पेशकश की गई। परिजनों ने जब पैसे लेने मना किया तो कहा गया कि, स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी बैठें है जो उन पर कार्रवाई होने नहीं देंगे।

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close