शराब घोटाले मामले में बरी हुए केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, कोर्ट से बाहर आते ही हुए भावुक, छलके आंसू
नई दिल्ली। Delhi Liquor Scam Case: दिल्ली के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले से जुड़ी इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपमुक्त कर करते हुए बरी कर दिया है। अदालत ने इस मामले में CBI को बिना किसी सबूत के उन्हें फंसाने के लिए फटकार लगाई. कोर्ट ने कहा कि सीबीआई की चार्जशीट में कई कमियां हैं।
वहीं कोर्ट की टिप्पणी से यह स्पष्ट हुआ कि दाखिल की गई चार्जशीट में कई खामियां थी। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि CBI की हजारों पन्नों की चार्जशीट में ऐसी बातें थीं जो किसी भी गवाह के बयान को सपोर्ट नहीं करती। हालांकि, जांच एजेंसी का कहना है कि वह इस आदेश से संतुष्ट नहीं है और इसे हाईकोर्ट में चुनौती देगी।
कोर्ट से बाहर निकलने के बाद पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल भावुक हो गए और रोने लगे। उन्होंने खुद को कट्टर ईमानदार बताया। उन्होंने कहा कि, पिछले कुछ सालों से भाजपा जिस तरह से शराब घोटाले के बारे में कह रही थी और हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी तो आज कोर्ट ने सभी आरोप खारिज कर दिए और सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। सत्य की जीत हुई।
Delhi Liquor Scam Case: उन्होंने कहा कि, AAP को खत्म करने के लिए सभी बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। यह पूरा फर्जी केस था केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है। मैंने अपने जीवन में केवल ईमानदारी कमाई है। कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और AAP कट्टर ईमानदार है।अच्छा काम करके सत्ता में आइए और झूठे केस करके हमें जेल में डालना प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता।”
#WATCH दिल्ली: AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “पिछले कुछ सालों से भाजपा जिस तरह से शराब घोटाले के बारे में कह रही थी और हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी तो आज कोर्ट ने सभी आरोप खारिज कर दिए और सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। हमें… https://t.co/ddwZ2WVGJL pic.twitter.com/uBv5PZiMqW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 27, 2026



