Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबर

22 जून से छत्तीसगढ़ में बीजेपी के बड़े नेताओं का धुंआधार दौरा, शाह, राजनाथ और नड्डा आएंगे

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के जन संपर्क अभियान में शामिल होने गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ आएंगे। इस बात की जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने दी है।

अरूण साव ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस के नेता आज कांग्रेस पार्टी छोड़कर दूर जा रहें हैं,ऐसे में आने वाले समय मे क्या घटना घटेगी ये समय ही बताएगा। प्रदेश अध्यक्ष साव ने बताया कि जन संपर्क महा अभियान के तहत लोगों के साथ बैठना बात करना मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों की चर्चा करना ये लगातार हमारा अभियान चल रहा है आगे भी अलग अलग पार्टी के कार्यक्रम होंगे जो कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल है।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया जन सम्पर्क महा अभियान के तहत देश भर में 51 बड़ी सभाएं होनी है। उसके अंतर्गत 22 जून को देश के गृहमंत्री अमित शाह की विशाल आम सभा का आयोजन होगा। इसी तरह से 30 जून को बिलासपुर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आगमन हो रहा है एक बड़ी आम सभा होगी। साथ ही जल्द ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी का कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में होने जा रहा है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close