Breaking news
Advertisement
क्राइम

सरपंच के घर घुसकर 8 लाख रुपए और सोने-चांदी के गहने लेकर भागे लुटेरे, बेटे को मारी गोली, दो बदमाश पकड़ाए

राजस्थान। चूरू जिले में हथियारों से लैस बदमाशों ने सरपंच के घर से 8 लाख रुपए कैश और सोने-चांदी के गहने लूट लिए। चोरी के दौरान सरपंच का बेटा जाग गया। उसने एक बदमाश को दबोच लिया, तभी दूसरे बदमाश ने उस पर गोली चला दी। गोली सरपंच के बेटे के कंधे पर लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए तो बदमाशों ने 4 राउंड फायरिंग की। ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया और 2 बदमाशों को पकड़ लिया। मामला चूरू जिले की राजगढ़ तहसील क्षेत्र का है।

इंदासर गांव के सरपंच सुनील गोस्वामी रात को अपनी पत्नी घर के आंगन में सोए थे, जबकि 2 बेटे, बहुएं और 3 पोते-पोती कमरे में सो रहे थे। रात करीब 2 बजे हथियारों से लैस 6-7 बदमाश उनके घर में घुस आए। आवाज सुनकर उसकी पत्नी जाग गई। उसे शोर मचाया तो उसका बेटा पुनीत (28) भी जाग गया और उसने घर में घुसे एक बदमाश को पकड़ लिया। इस दौरान दूसरे लुटेरे ने गोली चला दी, जो पुनीत के कंधे पर लगी। इस दौरान अन्य बदमाशों ने घर से 8 लाख रुपए नकदी और सोने-चांदी के गहने लूटकर भागने लगे।

इस दौरान शोर सुनकर गांव के लोग जाग गए। इस दौरान बदमाशों ने 4 राउंड फायरिंग और की। ग्रामीणों ने पीछा कर 2 बदमाशों को पकड़ लिया। पुनीत को इलाज के लिए हिसार में प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके से फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close