Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबर

विधानसभा अध्यक्ष महंत की अध्यक्षता में हुई कार्य मंत्रणा समिति की बैठक, शहीद CDS रावत समेत सभी दिवंगतों को सदन में दी गई श्रदाँजलि…

रायपुर- छत्तीसगढ राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरु हो चुका है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा परिसर में नवनिर्मित कक्ष का उद्घाटन किया।


इस दौरान सदन में विधायक देवव्रत सिंह, पूर्व सांसद गोंदिल प्रसाद अनुरागी, पूर्व विधायक राजिंदर पाल सिंह भाटिया, युद्घवीर सिंह जूदेव, मूलचंद खंडेलवाल, मनुराम कच्छ और हेलीकाप्टर दुर्घटना में शहीद हुए सीडीएस रावत समेत सभी दिवंगतों को श्रदाँजलि दी गई।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह समेत सदन के अन्य सदस्यों ने श्रधान्जली दी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close