राज्यपाल के अभिभाषण के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र शुरू, वंदे मातरम् के जयघोष के साथ हुआ शुभारंभ
रायपुर। Chhattisgarh Assembly Budget Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। इसकी शुरूआत राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण के साथ हुई है। इसके पहले राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ गाया गया। वहीं 20 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में कुल 15 बैठकें होगी। जिसमें विधायकों ने लगाए कुल 2813 प्रश्न लगाए हैं।
वहीं कल 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे पेश राज्य का बजट होगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 सदन में रखेंगे। इसके साथ ही ध्यानाकर्षण की 61 सूचनाएं, नियम 139 के तहत 1 की सूचना लगाई गई है। 13 अशासकीय संकल्प, शून्यकाल की 9 और 112 याचिकाएं लगी।
Chhattisgarh Assembly Budget Session : इसके साथ ही 25 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। जबकि 9 से 17 मार्च तक विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा होगी और 17 मार्च को विनियोग विधेयक पर चर्चा होगी।




