रायपुरः पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की शराब घोटाला मामले कें गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी का आंशिक असर देखने को मिल रहा है।
प्रदेश भर में बारिश के बीच कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरें है और अपने नेता के प्रति अपनी वफादारी का प्रदर्शन कर रहें है। हांलाकि भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैतानी की वजह से चक्काजाम का आंशिक असर ही देखने को मिल रहा है।
हांलाकि कांग्रेस पार्टी ने भी आर्थिक नाकेबंदी से सवारी वाहनों को अलग रखा है इसलिए भी आम लोगों पर बंद का असर नही है। दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ चेम्बर आंफ कामर्स ने भी बंद से अपने आप को अलग रखा है लिहाजा आर्थिक नाकेबंदी के दौरान शहर की दूकाने खुली हुई है।
Advertisement




