Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़

CG CRIME: पत्नी की बिस्तर पर पड़ी मिली लाश, पति ने लगाई फांसी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में पति-पत्नी की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की लाश पर गंभीर चोट के निशान हैं। उसका शव बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला, वहीं पति की लाश फांसी पर लटकी हुई मिली। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पेंड्रा के शिकारपुर गांव में मोहिंदर रजक अपनी पत्नी प्रीति और 7 साल के बेटे के साथ रहता था। प्रीति रजक और पति मोहिंदर रजक दोनों सरकारी छात्रावास में दैनिक कर्मचारी का काम करते थे। उसके घर के बगल में ही उसके बड़े भाई का परिवार रहता है। मंगलवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। बुधवार सुबह 7 बजे के करीब जब बेटे की नींद खुली, तो उसने देखा कि बिस्तर पर मां की लाश थी। वहीं पिता का शव फांसी पर लटका हुआ था। बच्चे ने पड़ोस में रह रहे अपने बड़े पापा के घर पहुंच कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद बड़े भाई का परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

घटना की सूचना तुरंत पेंड्रा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों पति-पत्नी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला और उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच चल रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजहों का खुलासा हो सकेगा।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close