Breaking news
Advertisement
big breakingहादसा

Big Accident : भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 घायल, मची अफरा-तफरी…


करौली।
राजस्थान के करौली जिले में बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत में 2 बच्चों व 6 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई। बोलेरो सवार 4 लोग घायल हैं। हादसा सोमवार शाम करीब 5 बजे करौली-मंडारायल मार्ग स्थित डूंडापुरा मोड़ के पास हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची है। हादसे की सूचना मिलने के बाद करौली जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजवीर सिंह चौधरी, करौली कोतवाली थाना अधिकारी सुनील सिंह सहित चिकित्सा विभाग और प्रशासन के आला अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए।

अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली है। जबकि मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक हादसे में घायल हुए चार लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार सभी लोग कैला देवी माता के दर्शन करने जा रहे थे। जबकि करौली से ट्रक जा रहा था। मृतकों में ज्यादातर मंडरायल उपखंड के खिरखिन गांव के और मध्य प्रदेश के निवासी हैं। उल्लेखनीय है कि हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसके बाद लोगों घटना की सूचना पुलिस को दी।

NSUI ने निकाली शिक्षा व्यवस्था की शव यात्रा, जनाज़े को लगाया आग…

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close