रायपुर कोर्ट के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, देखते ही देखते धधक उठी आग, कचहरी चौक में मची अफरा-तफरी

हिमांशु पटेल/रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई बता दे शहर के बीचों-बीच स्थित कोर्ट परिसर के सामने सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी गाड़ी धधक उठी। घटना उस समय हुई जब आसपास लोगों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी थी। अचानक उठती लपटों और धुएं के गुबार को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार सड़क किनारे खड़ी थी तभी उसमें से धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही पलों में आग फैल गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
Raipur News: वहीं गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।शहर के व्यस्त इलाके में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।




