छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन आज, वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे तीसरा बजट
रायपुर। CG Assembly Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज 24 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी तीसरा बजट पेश करेंगे। यह बजट 2026-27 के लिए होगा, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, जल संसाधन, बस्तर विकास, शिक्षा, ग्रामीण और कृषि क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहने की उम्मीद है।
बजट का आकार 1 लाख 85 हजार से 1 लाख 90 हजार करोड़ रुपये तक हो सकता है। पिछले वर्षों की तुलना में वृद्धि होगी: 2023-24 में 1 लाख 32 हजार करोड़ और 2024-25 में 1 लाख 65 हजार करोड़ का बजट पेश किया गया था।
CG Assembly Budget Session 2026: बता दें कि, आज के इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, जैसे रिंग रोड और खेल सुविधाएं। बस्तर के विकास, जल संसाधन, शिक्षा, ग्रामीण विकास और कृषि क्षेत्रों को सौगात। महिलाओं, युवाओं, किसानों और विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की थीम पर ध्यान दिया जाएगा।
Advertisement




