Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने 15 जिलों के लिए यलो अलर्ट किया जारी…

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश ने दस्तक दे दी है। आज शुक्रवार को प्रदेशभर में बारिश के आसार हैं। साथ ही आगामी दो-तीन दिनों तक प्रदेश के पांचों संभाग के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर में भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। शाम तक गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। बीते दिनों गुरुवार को कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हुई है। इससे निचले सड़कों में जलभराव हो गया है। साथ ही नदी नाले उफान पर हैं। कोरबा में तड़के से तेज बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया है। पेंड्रा में सुबह से बरसात हो रही है ।मौसम विभाग ने 15 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। ​​​​​​सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, महेंद्रगढ़-चिरमिरी, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़, सारंगढ़, बिलाईगढ़, सक्ती, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, बलौदाबाजार में भारी बारिश हो सकती है।
वहीं अगले दो दिन 24 और 25 अगस्त को भी 17 जिलों में बारिश की चेतावनी है।

कांग्रेस करेगी नेशनल कांफ्रेस से गठबंधन, श्रीनगर दौरे पर फारूख अब्दुला से कांग्रेस नेताओं की मुलाकात

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close