‘सामाजिक कल्याण के साथ आर्थिक विकास के लिए नवाचार कर रही सरकार’- राज्यपाल रमेन डेका
रायपुर। CG Assembly Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ में विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो चुका है। जो 20 मार्च तक चलेगा। राज्यपाल के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरूआत हुई। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने साय सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ में विकास की असीम संभावना है। सरकार हर एक व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण की ओर काम कर रही है। महतारी गौरव वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का काम किया जा रहा है। 25 लाख से अधिक किसानों से समर्थन मूल्य धान खरीदी किया गया है। उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार भी किसान हितैषी सरकार है। इसलिए कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को पैसा देने का काम करेगी।
CG Assembly Budget Session 2026: सामाजिक कल्याण के साथ आर्थिक विकास के लिए सरकार नवाचार कर रही है। विकसित छत्तीसगढ़ और भारत का सपना तभी पूरा होगा जब किसान मजबूत और समृद्ध होंगे।




