Breaking news
Advertisement
big breakingक्राइमदेशदेश-विदेशबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन, सीएम आवास घेराव की चेतावनी

दरोगा और कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में देरी व अनियमितताओं पर भड़के उम्मीदवार; पारदर्शिता और जल्द नियुक्ति की मांग

पटना: सोमवार को बिहार की राजधानी पटना की सड़कों पर पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों का गुस्सा एक बार फिर खुलकर सामने आया। दरोगा भर्ती (BPSSC) और कांस्टेबल भर्ती (CSBC) की पारदर्शिता और लंबित मांगों को लेकर बड़ी संख्या में उम्मीदवार झंडे लेकर सड़क पर उतरे और नारेबाजी की। अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में लगातार देरी और पारदर्शिता की कमी से उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास के घेराव की घोषणा की थी। हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने डाकबंगला चौराहा पर कड़ी बैरिकेडिंग कर दी और सीएम आवास की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी गई।

अभ्यर्थियों की मुख्य मांगें भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, नियुक्ति पत्रों की संख्या बढ़ाना और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं की जांच कर सही परिणाम घोषित करना है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इस प्रदर्शन में पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के साथ कई शिक्षक और शिक्षक नेता भी शामिल हुए। शिक्षक नेताओं का कहना है कि सरकार को बेरोजगारी की समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए और भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी, समयबद्ध और निष्पक्ष रूप से पूरा करना चाहिए।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वर्षों की मेहनत के बावजूद वे नियुक्ति से वंचित हैं, जिससे युवाओं में गहरी नाराजगी है। उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल ठोस कदम उठाए, अन्यथा आंदोलन राज्यव्यापी रूप ले सकता है।

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close