BBM डिवीजन के नक्सलियों ने जताई पुनर्वास की इच्छा, आत्मसमर्पण करने के लिए गृहमंत्री को लिखा पत्र
रायपुर। Naxal Surrender Letter: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को लेकर लगातार सफलता मिल रही है। कल जहां नक्सली कमांडर देवजी ने तेलंगाना में आत्मसमर्पण किया जिससे की नक्सल मोर्चे पर सरकार को बड़ी सफलता मिली है। वहीं एक बार फिर एक साथ कई बड़े नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने की संभावना जताई जा रही है। नक्सलियों ने आत्मसमर्पण करने के लिए गृहमंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखा है।
गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि, नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण के लिए पत्र लिखना एक सकारात्मक पहल है। इसमें 3 मार्च तक 15 नक्सली हथियार के साथ सरेंडर करने की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि BBM डिवीजन के नक्सलियों ने पत्र लिखकर पुनर्वास की इच्छा जताई है। इस पर सरकार गंभीरता से कदम उठाएगी। गृहमंत्री ने कहा कि, रेडियो संदेश या किसी भी माध्यम से उनसे संपर्क स्थापित किया जाएगा और उन्हें मुख्यधारा में वापस लाने की पूरी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।




