Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबरबिलासपुर

शिक्षा विभाग में तबादलों की बड़ी कार्रवाई: डीईओ कार्यालय में जमे 33 कर्मचारियों का हुआ स्थानांतरण, देखें आदेश

 

बिलासपुर जिले के शिक्षा विभाग में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के 33 कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया गया है। यह आदेश जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के प्रस्ताव और जिले के प्रभारी मंत्री की स्वीकृति के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा जारी किया गया।

जारी आदेश के अनुसार, कुछ कर्मचारियों के तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं, जबकि कुछ कर्मचारियों को स्वंय के व्यय पर स्थानांतरित किया गया है। खास बात यह है कि ऐसे रसूखदार कर्मचारी, जो लंबे समय से डीईओ कार्यालय में जमे हुए थे, उन्हें प्रशासनिक निर्णय के तहत हटाकर विभिन्न स्कूलों में पदस्थ किया गया है।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी स्थानांतरित कर्मचारी सात दिनों के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। साथ ही, इसकी जानकारी ईमेल और फैक्स के माध्यम से तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close