Breaking news
Advertisement
क्राइमदेशबड़ी खबर

आयकर विभाग ने गुजरात के हीरा कारोबारी के 23 ठिकानों पर मारा छापा, 500 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी

इंटेलीजेंस से मिली सूचना के आधार पर छापेमारी को दिया गया अंजाम ....

नई दिल्ली- आयकर विभाग (Income Tax Department) ने खुफिया जानकारी के आधार पर शनिवार को गुजरात के एक हीरा कारोबारी के 23 ठिकानों पर छापेमारी करके करीब 500 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी का खुलासा किया है. आयकर विभाग ने सूरत, नवसारी, मोरवी, वांकानेर और मुंबई स्थित 23 ठिकानों पर छापेमारी की है.

आयकर विभाग की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, गुजरात का यह कारोबारी हीरा की मैन्युफैक्चरिंग और उसका निर्यात का काम करता है.
इस दौरान दस्तावेजों इत्यादि की तलाश में 518 करोड़ रुपये मूल्य के हीरों की अघोषित खरीद-फरोख्त पकड़ी गई.
अधिकारियों ने दावा किया कि इस अघोषित खरीद-फरोख्त से जुड़े दस्तावेजों और आंकड़ों को गुप्त जगहों पर छिपा कर रखा गया था. इनकी देख-रेख का जिम्मा कारोबारी के कुछ ‘विश्वास पात्र कर्मचारियों’ के पास था.

आयकर विभाग के बयान के मुताबिक हीरों के इस अघोषित व्यापार के पैसों का कारोबारी ने प्रॉपर्टी और स्टॉक मार्केट में निवेश किया. वहीं छापे के दौरान विभाग ने बड़ी मात्रा में 1.95 करोड़ रुपये मूल्य की अघोषित ज्वैलरी और नकदी भी जब्त की है. साथ में 8900 कैरट के हीरे जिनका मूल्य 10.98 करोड़ रुपये है, उन्हें भी जब्त किया गया है. विभाग ने कारोबारी से जुड़े लॉकरों की पहचान भी कर ली है.

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close