Breaking news
Advertisement
देश-विदेशबड़ी खबर

सूडान में IAF ने खतरों से खेलकर भारतीयों को बचाया, बिना लाइट के रात में उतारा एयरक्राफ्ट

ऑपरेशन कावेरी के तहत भारतीयों का 13वां जत्था सूडान से सऊदी के शहर जेद्दाह के लिए रवाना हो गया है। इस जत्थे में 300 यात्री शामिल हैं। इसकी जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया कि करीब 2400 भारतीयों को निकाला गया। आईएनएस सुमेधा पोर्ट सूडान से 300 यात्रियों के साथ जेद्दा के लिए रवाना हुआ। भारतीयों के 13वें बैच को ऑपरेशन कावेरी के तहत निकाला गया।

गृह युद्ध से जूझ रहे अफ्रीकी देश सूडान में भारतीय वायुसेना ने साहसिक अभियान में एक गर्भवती समेत सैकड़ों भारतीयों को सुरक्षित निकाला है। वायुसेना के जांबाज पायलटों ने रात के अंधेरे में एक टूटी-फूटी छोटी सी हवाईपट्टी पर हरक्यूलिस ट्रांसपोर्ट विमान को नाइट विजन गॉगल्स के सहारे उतारकर इस अभियान को अंजाम दिया।

भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया कि 27/28 अप्रैल की रात को चलाए गए इस अभियान में वायुसेना के चालक दल ने सी-130जे विमान को खार्तूम से करीब 40 किलोमीटर दूर उत्तर में वाडी सैयदना में सेना के एयरपोर्ट पर उतारा। एयरपोर्ट के रनवे पर न कोई नेविगेशन की सुविधा थी और न ही लैंडिंग के लिए जरूरी लाइट की व्यवस्था। विमान में ईंधन भरने के लिए भी कोई इंतजाम नहीं था।

इनफ्रा रेड सेंसर का किया उपयोग

बचाव कार्य के दौरान वायुसेना के पायलटों ने नाइट विजन गॉगल्स का इस्तेमाल किया। हवआईपट्टी के निकट आने पर पायलट ने अपने इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल/इन्फ्रा रेड सेंसर का उपयोग कर यह सुनिश्चित किया कि रनवे पर कोई अवरोध नहीं है और उसके आसपास किसी तरह का खतरा नहीं है।

बयान के मुताबिक इन लोगों के पास सूडान पोर्ट तक पहुंचने का कोई साधन नहीं था, जहां से नौसेना के जहाज से लोगों को सऊदी अरब के जेद्दा पोर्ट लाया जा रहा है। वाडी सैयदना आने वाले काफिले का नेतृत्व भारतीय रक्षा मंत्रालय से संबद्ध अधिकारी (अटैची) कर रहे थे जो हवाईपट्टी पर पहुंचने तक भारतीय वायुसेना के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में थे। इन लोगों में एक गर्भवती महिला के साथ कुछ ऐसे लोग भी थे जिन्हें तत्काल चिकित्सकीय मदद की जरूरत थी। लैंडिंग के बाद भी पायलट ने विमान के इंजन को चालू रखा। वायु सेना के आठ कमांडो ने नीचे उतरकर मोर्चा संभाला और लोगों को विमान में चढ़ान से लेकर उनके सामान को भी सुरक्षित लोड किया। इसके बाद जिस तरह से विमान को उतारा गया था, उसी तरह नाइट विजन गॉगल्स का इस्तेमाल करते हुए उसे वहां से उड़ाया भी गया।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close