Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़युथ अड्डा

10 वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, रेलवे में 5 हजार पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

Railway Vacancy 2026: रेलवे में करियर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए ये शानदार मौका हो सकता है। दरअसल, पश्चिमी रेलवे में रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें करीब 5 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 21 फरवरी से शुरू हो गई है। जिसकी आखिरी तारीख 23 मार्च 2026 है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार इसके ऑफिशियल वेबसाइट https://www.rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से  न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही NCVT के मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।

आयु सीमा

इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल होनी चाहिए। इसके साथ ही एससी/एसटी वर्ग के लोगों को आयु में 5 साल की छूट, ओबीसी वालों को 3 साल की छूट और पीडब्ल्यूडी वालों को 10 साल की छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो इसमें जनरल,ओबीसी,ईडब्ल्यूएस  100 रुपए देनो होंगे जबकि,एससी, एसटी,पीडब्ल्यूबीडी,महिलाओं के लिए ये नि:शुल्क रहेगा।

ऐसे करें आवेदन

ऑफिशियल वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाएं।

होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।

न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।

रजिस्ट्रेशन होने के बाद लॉग इन करें।

फीस (यदि लागू हो) जमा करें।

फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close