Breaking news
Advertisement
लाइफ स्टाइल

बारिश के मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये चीजें, सेहत रहेगी अच्छी

बरसात का मौसम शुरू हो गया है। बारिश का मौसम कई बीमारियां साथ लेकर आता है। ऐसे में सेहत का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है। कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें डाइट में शामिल करके इम्यूनिटी को मजबूत किया जा सकता है और आप इस मौसम में भी हेल्दी रह सकते हैं।

तुलसी

तुलसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी के रूप में जाना जाता है। तुलसी के पत्ते सिर्फ बीमारियां ही नहीं बल्कि इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं। तुलसी के पत्तों को आप चाहे तो सीधे खा सकते हैं या हर्बल चाय, सूप में भी खा सकते हैं।

अदरक

अदरक जिंजरोल्स, पैराडोल्स, सेस्क्यूटरपेन्स, शोगाओल्स और जिंजरोन से भरपूर होता है, इन सभी में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह सर्दी और जुखाम भी मददगार साबित होता है।

काली मिर्च

काली मिर्च में एक पाइपरीन नाम का एक तत्व पाया जाता है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और रोगाणुरोधी गुण होते हैं। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ साथ यह सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

करी पत्ता

बरसात के मौसम में इंफेक्शन का काफी खतरा बढ़ जाता है। इंफेक्शन से बचने के लिए करी पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। करी पत्ते में एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुण भी पाए जाते हैं जो आपको रोगाणुओं से बचाने में मदद करते हैं। करी पत्ते में हाइपोग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं जो शुगर लेवल को कम करने का काम करते हैं।

नींबू

बारिश के मौसम में अगर नींबू जैसे खट्टे फल खाएं जाए तो इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग रहेगी। दरअसल, नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है। ये भी शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो इम्युनिटी को मजबूत रखने में मदद करता है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close