Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

कलेक्टर साहब मुझे पुत्र के समान मानते हैं और मेरे साथ किसी भी प्रकार की गाली गलौज या मारपीट नहीं की गई

सरगुजा/बलरामपुर। जिले के कलेक्टर कुंदन कुमार पर खुद उनके अर्दली नहीं बीते दिनों उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसका एक वीडियो सोशल साइट में काफी वायरल हुआ था।मामले की जानकारी लगते ही जब हमने उक्त मामले में तहकीकात करनी चाहिए तो मामला कुछ और ही सामने आया आज अर्दली ने पूरे मामले का खंडन करते हुए यह कहा कि जो भी आरोप मेरे द्वारा लगाए गए हैं,वह निराधार है कलेक्टर साहब मुझे पुत्र के समान मानते हैं और मेरे साथ किसी भी प्रकार की गाली गलौज या मारपीट नहीं की गई है। जो भी आवेदन पत्र या वीडियो वायरल किया जा रहा है वह दबाव में आकर मुझसे कराया गया था।और पूरी घटना निराधार है।

हालांकि इस मामले में जब हमने कलेक्टर कुंदन कुमार का पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि मुझे इस विषय में किसी प्रकार की जानकारी नहीं है कि किस व्यक्ति के द्वारा वीडियो बनाकर और पत्र के माध्यम से मेरे खिलाफ झूठा खबर फैलाया जा रहा है और अर्दली जो कि विगत 10-12 वर्षों से मेरे यहां पदस्थ है और निष्ठावान कर्मचारी भी है उससे भी मेरी किसी भी प्रकार की कोई बातचीत नहीं हुई है।उन्होंने यह भी कहा कि उक्त मामले में अर्दली के द्वारा खंडन किया गया है यह भी जानकारी मुझे नहीं है हालांकि वह एक ईमानदार कर्मचारी है किसके बहकावे में आकर ऐसा किया है इसके तहत तक मैं खुद नहीं जा पाया हूं।

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close