Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशयुथ अड्डा

युवाओं के लिए खुशखबरी, इस बैंक में निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

नई दिल्ली। BOM Recruitment 2025: बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं या बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहता हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में ऑफिसर स्केल II से स्केल VI के कुल 350 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें आवेदन की प्रक्रिया 10 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। जिसकी आखिरी तारीख 30 सितंबर 2025 है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पूरा करना अनिवार्य है। इसके साथ ही बीटेक, एमएससी या एमसीए जैसी डिग्री भी होनी चाहिए।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 25 वर्ष और अधिकतम उम्र 50 वर्ष होनी चाहिए, हालांकि आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

इसमें आवेदन करने वाले जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1180 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देना होगा। जबकि SC, ST और PWD कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 118 रूपये निर्धारित की गई है। शुल्क भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी

Scale VI – 140500 – 156500 रुपए प्रतिमाह
Scale V – 120940 – 135020 रुपए प्रतिमाह
Scale IV – 102300 – 120940 रुपए प्रतिमाह
Scale III – 85920 – 105280 रुपए प्रतिमाह
Scale II – 64820 – 93960 रुपए प्रतिमाह

BOM Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन

ऑफिशियल वेबसाइट पर bankofmaharashtra.in पर जाएं।
होम पेज पर Click here for New Registration पर क्लिक करें।
मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
सिग्नेचर और फोटोग्राफ अपलोड करें।
फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close