अजय चंद्राकर ने अपनी ही सरकार के मंत्री को घेरा, इस मुद्दे को लेकर पूछे सवाल, देखें वीडियो
रायपुर। CG Budget 2026: छत्तीसगढ़ के विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। ऐसे में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही गहमागहमी देखने को मिली। भाजपा विधायक सुनील सोनी ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं से जुड़ा मुद्दा उठाया।सुनील सोनी ने पूछा कि- बीते 1 वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में कितनी मौतें हुई है ? रोकथाम के लिए क्या मास्टर प्लान है ? जिसके जवाब में परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, बीते 1 वर्ष में 6898 मौतें हुई है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातर कदम उठाए जा रहे हैं, राजधानी रायपुर में यातायात बेहतर किया जा रहा है।
वहीं विधायक अजय चंद्राकर ने भी अपनी ही सरकार के मंत्री को घेरते हुए कहा कि,अजीत जोगी के मुख्यमंत्री के दौरान से दुर्घटना को लेकर परेशानी बनी हुई है। 9 रणनीति बनाई गई है। 8 नंबर को छोड़ कर सभी काम कागज में रहे हैं। किस विशेषज्ञ ने रणनीति बनाई, कितनी लागत और कब पूरी होगी ? छत्तीसगढ़ को मौत के मुंह में खड़े करने की रणनीति है।
CG Budget 2026: अजय चंद्राकर के सवालों का जवाब देते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि, सभी विभागों के सहयोग से इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है। लंबी प्रक्रिया है। इसके लिए बजट भी उपलब्ध करवा रहे हैं। वहीं अजय चंद्राकर ने पूछा 12 जिला में ड्राइविंग सेंटर बना रहे हैं। ये कब से निर्माणाधीन है कब पूरे होंगे और उसके लिए क्या सेटअप है? उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि, मेरे साथ चल के क्या अभी निरीक्षण करेंगे ? परिवहन मंत्री कश्यप ने जवाब देते हुए कहा कि, वर्तमान में रायपुर में जो प्रशिक्षण दिया जा रहा है उसका मैंने निरीक्षण किया है, जिसमें 38 हजार लोगों को प्रशिक्षण दिया गया है।




