Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

केरल के बाद अब बदलेगा दिल्ली का भी नाम ? BJP सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित को लिखा पत्र, की ‘इंद्रप्रस्थ’ रखने की मांग

नई दिल्ली। Delhi Name Change: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कल मंगलवार (24 फरवरी 2026) को केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने को मंजूरी दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया, ‘जब से भाषा के आधार पर राज्य का निर्माण हुआ, तब से इसकी मांग थी कि केरल का नाम केरलम होना चाहिए। वहीं अब दिल्ली का नाम बदलने की भी बात कही जा रही है। जिसे लेकर चांदनी चौक से बीजेपी सांसद और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखकर दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ करने का अनुरोध किया है।

उन्होंने पत्र में लिखा कि, “दिल्ली” नाम शहर की गहरी और ज़्यादा पुरानी विरासत के बजाय एक सीमित ऐतिहासिक समय को दिखाता है। इसलिए इंद्रप्रस्थ नाम को फिर से रखने से मॉडर्न भारत की राजधानी अपनी पुरानी सभ्यता की नींव से फिर से जुड़ जाएगी। यह इस बात का प्रतीक होगा कि, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की सीट इंसानियत की सबसे पुरानी सांस्कृतिक परंपराओं में से एक की विरासत पर खड़ी है।

Delhi Name Change: उन्होंने दिल्ली हवाई अड्डे और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा, “पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ रेलवे स्टेशन कर दिया जाना चाहिए। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ हवाई अड्डा कर दिया जाना चाहिए। दिल्ली के प्रमुख स्थानों पर पांडवों की एक प्रमुख प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए।”

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close