यहां नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, हादसे में 18 लोगों की मौत, विदेशी पर्यटक भी थे सवार
नेपाल। Nepal Bus Accident: नेपाल के धादिंग जिले में सोमवार रात एक भीषण हादसा हो गया। जहां पोखरा से काठमांडू जा रही एक यात्री बस त्रिशूली नदी में जा गिरी। जिससे की इस दर्दनाक हादसे में करीब 18 लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि, बस में विदेशी पर्यटक भी सवार थे।
मिली जानकारी के अनुसार,यह बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। बस में करीब 40 से 45 से अधिक यात्री सवार थे।लेकिन रास्ते में किसी वजह से ड्राइवर ने बस से कंट्रोल खो दिया और इसी वजह से बस त्रिशूली नदी में जा गिरी। हादसा रात करीब 1.15 बजे हुआ। इस हादसे में दो विदेशी नागरिक समेत 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि लोग घायल हो गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और बचान कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन रात होने की वजह से रेस्क्यू में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा।
नेपाली आर्मी, आर्म्ड पुलिस फोर्स, नेपाल पुलिस और लोकल लोगों की वजह से सभी को निकाल लिया गया। वहीं इस हादसे में 25 घायल यात्रियों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है। घायलों में कई पुरूष और महिला शामिल है। मृतकों में दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जिसमें एक पुरुष और एक महिला है। हालांकि वे किस देश से हैं, इसको लेकर अभी तक जानकारी नहीं मिली है।
Nepal Bus Accident: वहीं प्रारंभिक आशंका है कि, चालक ने नियंत्रण खो दिया या सड़क की स्थिति खराब थी। बस में क्षमता से अधिक यात्री होने की भी जांच की जा रही है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।




