Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

मातम में बदली शादी की खुशियां, बैंड वालों ने की दुल्हन के भाई की चाकू घोंप कर हत्या, इस बात को लेकर हुआ था विवाद

धमतरी। CG Crime News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई। मामूली विवाद में बैंड वालों ने दुल्हन के भाई की हत्या कर दी। इस घटना के बाद शादी समारोह में आए लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।

दरअसल, शादी समारोह के बाद चौथीया कार्यक्रम में शामिल होने गरियाबंद क्षेत्र के मालगांव से पहुंचे लड़की पक्ष और बैंड बाजा वाले के बीच भोथीडीह में विवाद हो गया। थाना से मिली जानकारी के अनुसार, नाच गाना के बीच अचानक एक युवक का बैंड बाजा वाले के साथ धक्का-मुक्की में विवाद इतना बढ़ गया की एक बैंड बाजे वाले ने लड़की के भाई की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

CG Crime News: वहीं इस घटना में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घायलों में तरुण ध्रुव की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे रायपुर रेफर किया गया है। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसके आधार पर  पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 7आरोपी ,तोषण चक्रधारी, अभिषेक पटेल, हिलेश्वर यादव, ताम्रज कंवर, गुलाब दीवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close